Dehradun News: पढ़ाई करने वालों छात्रों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार गरीब जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को माध्यमिक, प्रोफेशनल, तकनीकी शिक्षा के लिए आसान शर्तों पर लोन देगी। फिलहाल पश्चिम बंगाल और बिहार राज्य में संचालित इस योजना को राज्य में बेस्ट प्रैक्ट्सि के तौर पर शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सचिवालय में सहकारिता विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना को मंजूरी दी।
गौरतलब है कि पश्चिमी बंगाल में यह योजना संचालित है। इसमें गरीब व मेधावी छात्रों को पढ़ाई व प्रोफेशनल व तकनीकी शिक्षा के लिए आसान शर्तों पर 10 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। बेस्ट प्रैक्टिस के तौर पर सरकार इसे शुरू कर रही है। ऐसे में पढ़ाई करने वालों छात्रों को मदद मिलेगी।
इसके अलावा सरकार राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को भी वित्तीय सहायता देगी। इस योजना को भी बेस्ट प्रैक्ट्सि के तौर पर राज्य में शुरू किया जाएगा। इन दोनों योजनाओं के बारे में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी, जिस पर सीएम ने कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

