हल्द्वानी- भारत रत्न व देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को राज्यपाल ने उत्कृष्ट जिलाधिकारी 2022 के सम्मान से सम्मानित किया। राज्य में 5 जिला अधिकारियों को यह सम्मान दिया गया है।
दरअसल नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने जिले का चार्ज लेने के बाद ही कई महत्वपूर्ण और विजनरी कार्य किए हैं। बतौर जिलाधिकारी धीरज सिंह ने 22 साल से बंजर पड़े रामगढ़ में ऑर्चर्ड को दोबारा से आबाद किया और वहां सेब की उन्नत खेती कर किसानों के लिए नया रास्ता खोलने का काम किया है, यही नहीं उन्होंने हॉर्टीटूरिज्म का भी नया तरीका पर्यटको को आकर्षित करने के लिए निकाला । इसके अलावा विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल को उनके पुराने पहाड़ी स्वरूप में लाने के लिए भी जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में बेहतर कार्य किया है। साथ ही पारंपरिक शैली को बढ़ाने और पर्वतीय संस्कृति और लोक कला को संवारने के लिए जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न समय पर अलग-अलग प्रयास किए जाते रहे हैं। नैनीताल से पूर्व पौड़ी जिले में भी जिलाधिकारी रहते हुए धीराज सिंह ने कंडोलिया पार्क बनाकर देश भर में सुर्खियां बटोरी थी। इसके अलावा हल्द्वानी शहर को भी पुराने स्वरूप में बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रयासरत हैं।
लिहाजा इस वर्ष सरकार द्वारा अधिकारियों को दिए गए उत्कृष्ट सम्मान के लिए सूची जारी की जिसमें इस साल के उत्कृष्ट जिलाधिकारी के रूप में गवर्नर हाउस में राज्यपाल ने आज जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को सम्मानित किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली में पहली ही बारिश बनी आफत, नारायण बगड में भारी मलबा सड़कों और दुकानों में घुसा
देहरादून : इन भर्ती परीक्षा को लेकर आई नई Update
उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास 

