उत्तराखंड: टिहरी में कार दुर्घटना, एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की मौत
टिहरी: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बगड़धार के समीप रविवार दोपहर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार एलआईयू (स्पेशल ब्रांच) के सब इंस्पेक्टर अरविंद डंगवाल (45) की मौत हो गई। मृतक टिहरी जिले के अंजनीसैंण निवासी थे और अपने गांव से देहरादून जा रहे थे।
आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान के अनुसार, दुर्घटना की सूचना दोपहर करीब 12:45 बजे मिली। कार चंबा से ऋषिकेश की दिशा में आ रही थी, जब बगड़धार में यह दुर्घटना घटित हुई। सूचना मिलते ही एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर टीम मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि कार करीब 150-200 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना में अरविंद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वह एलआईयू में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

