लक्सर: हरिद्वार जनपद के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कंकरखाता गांव से लापता एक युवक का शव बीते दिन पथरी क्षेत्र के जंगल में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ-साथ पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार कंकरखाता गांव निवासी सन्नी उर्फ पोल्ला (20 वर्ष) पुत्र मानसिंह 27 जनवरी को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने पहले आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो रायसी चौकी पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी।
रविवार की देर शाम पथरी क्षेत्र के जंगल में एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कंकरखाता गांव निवासी सन्नी के रूप में की गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
मृतक के भाई लेखराज ने बताया कि 27 जनवरी को सन्नी कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: परंपरा से परे निर्णय: धामी नेतृत्व ने बदली उत्तराखंड की राजनीतिक धारा
देहरादून: धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ
उत्तराखंड: बेकाबू इनेवा का आतंक,2 कार, 2 स्कूटी व 3 बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
देहरादून: धामी कैबिनेट का आज विस्तार, राजभवन में होगा शपथ ग्रहण
लालकुआं: बिंदुखत्ता में रामलीला का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा निकाली गई
उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा 
