उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहा बेटी ने घर से भागकर निकाह किया तो पिता ने बेटी के साथ मिलकर चाकू से गला काट कर अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। यही नहीं बीच बचाव में आए दामाद सहित दो अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र की है जहां कालटैक्स निवासी कायनात का 2 साल से अपने पड़ोसी सलमान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और डेढ़ महीने पहले दोनों ने भागकर निकाह कर लिया। यह बात कायनात के परिवार वालों को नागवार गुजरी उन्होंने न सिर्फ अपनी बेटी से सारे रिश्ते खत्म कर दिए बल्कि अंजाम भुगतने की धमकी तक दी।
इधर कायनात और सलमान घर से कुछ ही दूर पर किराए के मकान लेकर रहने लगे, शुक्रवार शाम को कायनात को एक रिश्तेदारी में निकाह कार्यक्रम में जाना था लिहाजा वह अपने हाथों में मेहंदी लगाने के लिए पड़ोसी युवती के पास पहुंची थी, इस बीच कायनात के पिता और भाई हाथ में चाकू लेकर पहुंचे और अपनी बेटी का गला काट दिया। मौके पर चीख-पुकार सुन सोहर सलमान भी पहुंचा तो बीच बचाव में आरोपियों ने उस पर भी हमला बोल दिया, यही नहीं जब घायल कायनात और सलमान को अस्पताल लेकर जाने लगे तो आरोपी पिता-पुत्र ने फिर से रास्ते में घेर कर दोबारा कायनात पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि शौहर सलमान को एसटीएस में भर्ती कराया गया है। इस पूरे घटनाक्रम में तत्काल मौके पर पहुंचे एसएसपी सहित पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार हत्यारोपी य की तलाश शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

