बागेश्वर: कांडा तहसील क्षेत्र के रावतसेरा राजस्व क्षेत्र के माणाकभडा गांव में शनिवार देर शाम चार साल के बच्चे को गुलदार ने अचानक झपट्टा मारकर अपना शिकार बना लिया। माणा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आने से हर कोई स्तब्ध है। गुलदार ने माँ की ममता के बीच पलक झपकते ही एक चार वर्षीय मासूम बच्चे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुई जब चार साल का मासूम नैतिक अपनी मां नीलम की गोद था।
बताया जा रहा है कि बच्चा शौच के लिए अपनी माँ के साथ बाहर जा रहा था। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने पलक झपकते ही मासूम बच्चे पर झपट्टा मारा और मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर ले गया। अचानक बच्चे को अपने बीच से झपट्टा मारकर ले जाने पर बच्चे की माँ भी बेसुध होकर चिल्लाते हुए अपने बच्चे को बचाने के लिए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी।
तभी मामले में माँ की चींखपुकार सुनकर और परिजन
भी मौके पर पहुँचे। जिसके बाद ग्रामीणों ने होहल्ला
शुरू कर बच्चे की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद
घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर से ग्रामीणों ने
मासूम बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। इस
हादसे से पूरे गांव तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
वहीं मासूम बच्चे की मौत के बाद माँ और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग और जिला प्रशासन को दी गई। जिसके बाद तत्काल जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें
उत्तराखंड :(बधाई) कपकोट सरकारी स्कूल के सभी 42 विद्यार्थी सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफल 
