उत्तराखंड: यहां डंपर की चपेट से युवक की मौत पर भड़की भीड़

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: नेशनल हाईवे 74 पर सोमवार देर रात गावा चौक के पास डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत से भीड़ भड़क गई। गुस्साई भीड़ ने डंपर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजीं। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर हंगामा चला। इसे काबू में करने में पुलिस के पसीने छूट गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट इसी महीने

रम्पुरा रुद्रपुर निवासी बबलू की हादसे में मौत पर मौजूद लोगों ने पीछा कर डंपर को रोक लिया। मौके पर जुटी भीड़ के उग्र होने पर बाजार चौकी प्रभारी जितेन्द्र खत्री पहुंचे। भीड़ ने हंगामा खड़ा कर दिया। गुस्साए लोगों में से कुछ ने पुलिस की मौजूदगी में डंपर में तोड़ फोड़ कर दी। हाईवे पर जाम लग गया। स्थिति काबू से बाहर होती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान लोगों का कहना था कि ओवरलोड वाहनों से आए दिन हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग इन पर नकेल नही कस रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग

चौकी प्रभारी ने कहा आरोपी चालक हिरासत में है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें