उत्तराखंड:(दुखद) नए साल से पहले दुखद हादसा, बस खाई में गिरी 7 लोगों की मौत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बस हादसा अपडेट

अल्मोड़ा बस हादसे में सात लोगों की मौत, एक घायल की इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

दो या तीन गम्भीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने की तैयारी।

बस हादसे के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुशीला तिवारी अस्पताल को किया अलर्ट

डॉक्टर्स के साथ ही और प्रशासनिक टीम अस्पताल में मौजूद

बस हादसे के घायलों को हल्द्वानी लाने की मिल रही जानकारी।

अल्मोड़ा- भिकियासैंण के विनायक में भीषण सड़क हादसा

बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत

बस में 18 लोग थे सवार, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना

एसडीआरएफ और स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे

अल्मोड़ा जनपद के भिक्यासैण में दर्दनाक सड़क हादसा,खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें 👉  Proč je promo kód Mostbet ideální pro sportovní sázení

भिक्यासैंण (अल्मोड़ा)- 30 दिसम्बर 2025

अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसा भतरौजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। हादसा सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ है। जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट से रामनगर जा रही बस सीनार-विनायक रोड में सिलापानी में दुर्घनाग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत बताई जा रही है। बस में कितने यात्री सवार थे फिलहाल इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  Wskazówki dotyczące nawigacji po turniejach online Mostbet

अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक पांच से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार हेतु भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DCR अल्मोड़ा के माध्यम से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। बस में लगभग 17–18 यात्री सवार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं : (बधाई) राहुल दुर्गापाल का शानदार प्रदर्शन

मंगलवार को भिकियासैंण–विनायक रोड पर यह दुर्घटना उस समय हुई, जब बस पहाड़ी क्षेत्र से रामनगर की ओर जा रही थी। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी। बस के गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। खाई काफी गहरी होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग कर रहे हैं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें