Haridwar News: खबर उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से है। अब एक विवाहिता ने अपनी हाथ की नस काट ली। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के चलते विवाहिता ने यह कदम उठाया। आनन-फानन में ससुराली उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां विवाहिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार मध्य हरिद्वार में रहने वाली विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में हाथ की नस काट कर जान देने का प्रयास किया। इस दौरान ससुरालियों ने 108 एंबुलेंस को फोन किया। जिसके बाद विवाहिता को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विवाहिता का उसके पति के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने ब्लेड से हाथ की नस काट डाली। ससुराल वाले ही उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र तय
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया
उत्तराखंड: यहाँ नशे में धुत युवकों का तांडव, पुलिसकर्मी को कुचला
पिथौरागढ़ : IG कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने पिथौरागढ़ में किया वार्षिक निरीक्षण
हल्द्वानी: विजिलेंस ने यहां 15 हजार की रिश्वत लेते भ्रष्टाचारी किया गिरफ्तार 

