Yashshawi joshi pithoragahdh

उत्तराखंडः (बधाई)- दक्षिण कोरिया में खेलेगी पहाड़ का बेटी, एशियन एयरगन चैम्पियनशिप में हुआ चयन…

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Pithnoragadh News: पहाड़ और प्रतिभा एक-दूसरे के पूरक है। लगातार पहाड़ की प्रतिभाएं नाम कमा रही है। आज हर क्षेत्र में पहाड़ की प्रतिभाओं ने डंका बजाया है। विगत दिनों पहाड़ बाॅबी धामी को भारतीय जूनियर हाॅकी टीम का उपकप्तान बनाया गया। अब पिथौरागढ़ की यशस्वी जोशी ने देवभूमि का नाम रोशन किया है। उन्हें एशियन एयरगन चैम्पियनशिप के लिए पिथौरागढ़ की टीम मेें चुना गया है। बेटी की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभकामनाएं दी हैं।

मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के चंडाक निवासी यशस्वी जोशी शूटिग की उदीयमान खिलाड़ी हैं। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी है। अब यशस्वी को आगामी नौ नवंबर से दक्षिण कोरिया डेंगयू शहर में होने वाली एशियन एअरगन चैम्पिनशिप के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

यशस्वी की इस शानदार उपलब्धि से पिथौरागढ़ जनपद में खुशी की लहर है। यशस्वी इस प्रतियोगिता में 10 मीटर व्यक्तिगत और टीम इवेंट में भाग लेंगी। पांच वर्ष से शूटिंग की बारीकियां सिखा रही यशस्वी को इस मुकाम तक पहुंचाने में पिता मनोज जोशी का बड़ा योगदान है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज जोशी को दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें