Haridwar News- बरसात के सीजन में सांपो से सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में एक स्कूटी में सांप के घुसने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो काफी हैरान करने वाला है। वीडियो में एक काले रंग की स्कूटी जिस पर हरिद्वार का नंबर है, में एक खतरनाक कोबरा सांप को स्कूटर से रेसक्यू किया जा रहा है। स्कूटी के वाईजर में ये सांप घुसा बैठा है। जैसे कवर हटाया जाता है ये सांप बहुत ही तेजी अक्रामक होकर में बाहर निकलता है। सांप के बाहर आने के बाद स्टिक से सांप पकड़ने वाले एक्सपर्ट उसे पकड़ लेते है।
बताया जा रहा है कि हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र में जब स्कूटी सवार ने सांप की आहट को महसूस किया तो उसके होश उड़ गए। सांप देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग को सूचना देने के बाद मौके पर पहुँची रेसक्यू टीम ने कोबरा को रेस्क्यू किया।
हरिद्वार के रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि साँप को रेस्क्यू करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों को खुले में खड़ा के बाद उसको चलाने से पहले ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इन दिनों गर्मी होने के कारण साप जमीन से बाहर की ओर आ जाते हैं ऐसे में खतरा और अधिक बढ़ जाता है, इसलिए जितना हो सके सावधानी बरतनी चाहिए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत! 
