उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया शुभारंभ, नयार घाटी बनेगी एडवेंचर डेस्टिनेशन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी गढ़वाल : पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने नयार घाटी को पर्यटन, परंपरा और साहसिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन केवल महोत्सव नहीं…बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का द्वार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

मुख्यमंत्री ने नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना सहित पोखड़ा, बीरोंखाल, एकेश्वर और पाबौ क्षेत्र के प्रमुख मंदिर स्थलों के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली और लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट व दिव्यांग उपकरण वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार

कार्यक्रम के दौरान पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, कयाकिंग, माउंटेन बाइकिंग, जिपलाइन और अन्य एडवेंचर गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और क्षेत्रीय विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी प्राथमिकता में है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा फैसला! पंचायत सीटों से हटेगा आरक्षण

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि नयार वैली फेस्टिवल उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने की दिशा में अहम कदम है। जिला प्रशासन द्वारा एक ही मंच पर विविध गतिविधियों का सफल आयोजन इस महोत्सव की विशेष उपलब्धि रहा।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें