Pithoragadh News: पहाड़ से दुःखुद खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालय अनरगांव में कक्षा में बच्चों को पढ़ाते समय शिक्षक प्रताप सिंह बिष्ट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। खबर गांव तक पहुंची तो गांववालों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एकल शिक्षक विद्यालय होने से घटना के समय कोई नहीं था।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ जिले के अनरगांव निवासी शिक्षक प्रताप सिंह उम्र 46 पुत्र रतन सिंह बिष्ट गांव के ही विद्यालय में तैनात थे। गुरूवार को वह कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी पढ़ाते समय अचानक वह जमीन पर गिर गए। शिक्षक को गिरता देख बच्चों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी बच्चों ने अपने अभिभावकों को दी।
सूचना मिलते ही अभिभावक और गांव के लोग दौड़ते हुए स्कूल पहुंचे। जहां से उन्होंने शिक्षक को सीएचसी गंगोलीहाट में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने देखने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने बेड़ीनाग में तैनात डॉ. सिद्धार्थ पाटनी को सीएचसी गंगोलीहाट बुलाया। डॉ. पाटनी ने अध्यापक का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सक के अनुसार अध्यापक की मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 
