देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को हरिद्वार जनपद के गन्ना किसानों ने मुलाकात की। किसानों ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना का समर्थन मूल्य घोषित करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री को गन्ना भी दिया और मुख्यमंत्री ने धूप के बीच लॉन में ही बैठकर गन्ना का स्वाद लिया। साथ ही किसानों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन भी दिया।
किसानों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधायक आदेश चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने किया। किसानों ने रायसी – बालावाली पुल तक तटबंद का निर्माण, इकबालपुर झबरेड़ा भगवानपुर क्षेत्र में शुगर मिल की स्थापना, इकबालपुर झबरेड़ा क्षेत्र में सिंचाई नहर निर्माण और डोईवाला मिल पर बकाया भुगतान की मांग उठाई।
मुख्यमंत्री ने किसानों की जमीन पर बैठकर की गई इस बातचीत में गन्ना मूल्य सहित सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी और पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 
