उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों के साथ सुना पीएम मोदी का “मन की बात”

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल के राजकीय इंटर कॉलेज, कोटाबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 129वें एपिसोड को छात्रों और आम जनता के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है और यह हर नागरिक में राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की सकारात्मक भूमिका जैसे विषयों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। छात्रों से उन्होंने कहा कि वे इस कार्यक्रम की सीखों को अपने जीवन में अपनाएं और देश की प्रगति में योगदान दें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट विधायक बंशीधर भगत, नैनीताल की सरिता आर्या, रामनगर के दीवान सिंह बिष्ट, लालकुआं के मोहन सिंह बिष्ट, हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें