देहरादून: मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन ने शहरवासियों के लिए स्मार्ट और हरित परिवहन सुविधा का बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही शहर के ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग स्थलों में आधुनिक 13-सीटर ईवी मिनी बस शटल सेवा शुरू होने वाली है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि प्रशासन ने इस नई शटल सेवा के लिए एडॉर्न एजेंसी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस सेवा के पहले चरण में पांच आधुनिक मिनी बसें शामिल की जाएंगी…जिन्हें भविष्य में जरूरत के अनुसार बढ़ाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टॉपेज, वेटिंग एरिया, चार्जिंग स्टेशन, रूट चार्ट और पार्किंग व्यवस्थाओं को जल्द पूरा किया जाए। उनका कहना था कि इससे नागरिकों को निःशुल्क और सुविधाजनक ईवी शटल सेवा मिल सकेगी और शहर के ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी।
इस सेवा के शुरू होने के बाद, परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और सचिवालय रूट पर ईवी मिनी बसें दौड़ेंगी और शहर के लगभग दस किलोमीटर के दायरे में लोगों को शटल सुविधा प्रदान करेंगी। इससे पहले से ही चल रही फ्री ईवी सखी कैब सेवा के साथ यह नई बस सेवा नागरिकों के आवागमन को और भी सरल और पर्यावरण-अनुकूल बनाएगी।
जिला प्रशासन ने तीन ऑटोमेटेड पार्किंग स्थलों…….परेड ग्राउंड, तिब्बती मार्केट और कोरोनेशन का निर्माण कराया है, ताकि शहर को जाम से राहत मिले और पार्किंग सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन हो सके। ईवी शटल सेवा शुरू होने के बाद इन पार्किंग स्थलों में वाहन खड़ा करने वाले लोगों को मिनी बसों के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा मिलेगी। आम जनता के लिए भी न्यूनतम टिकट दर निर्धारित की जाएगी।
वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ स्मार्ट सिटी तीरथ पाल सिंह, एडॉर्न संस्था के अधिकारी विजय कुमार, सलाहकार युवराज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस पहल से देहरादून में स्मार्ट और ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों के लिए शहर में आवागमन आसान सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

