छात्र एंजेल चकमा

त्रिपुरा छात्र हत्या मामले में सरकार सख्त, सीएम ने कहा- उत्तराखंड मे ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की घटनाएँ राज्य में कतई स्वीकार्य नहीं हैं और सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।

मामले में अब तक पांच आरोपित पकड़े जा चुके हैं। इनमें से दो नाबालिग हैं….जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में नेपाल भी भेजी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी द्वारा गुंडा एक्ट में 5 व्यक्तियों को किया जिला बदर

मुख्यमंत्री ने फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं और कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी हालत में सरकार से रहम की उम्मीद न रखें। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक भी व्यक्त किया और राज्य में हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें