देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि राज्य सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों और कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने समिति द्वारा उठाए गए मुद्दों, जैसे जनवरी 2006 से नोशनल वेतनवृद्धि, पेंशन बढ़ोतरी, राशिकरण की कटौती और गोल्डन कार्ड योजना पर शीघ्र उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
सेवानिवृत्त कार्मिक समन्वय समिति के मुख्य संयोजक सुमन सिंह वाल्दिया और अन्य पदाधिकारी भी इस बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और सीधे संवाद ने पेंशनरों के बीच एक सकारात्मक संदेश भेजा है।
जिला प्रशासन और कार्मिक विभाग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
