sex racket

उत्तराखंड- (गजब) पहले होटल लिया लीज में, फिर शुरू किया सेक्स रैकेट, 4 लड़कियां 3 लड़के गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haridwar News- विगत कुछ सालों से उत्तराखंड में देह व्यापार का धंधा बड़ी तेजी से फैला है। खासकर मैदानी जिलों में देह व्यापार करने वालों की भीड़ उमड़ आयी है। कुमाऊँ में ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में कई मसाज पार्लरों के अलावा कई घरों में भी सैक्स रैकेट पकड़े गये है जबकि गढ़वाल में राजधानी देहरादून के अलावा हरिद्वार जिले में सैक्स रैकेट पकड़ा गया है। एक बार फिर एसओजी व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने हरिद्वार की पाश कालोनी गोविंदपुरी के एक होटल में छापा मारकर देह व्‍यापार का भंडाफोड़ किया है।

जिसके बाद मौके पर पुलिस ने होटल में बाहर से बुलाई गई चार युवतियों के साथ तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया है। इस सैक्स रैकेट का सारा नेटवर्क जस्ट डायल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। एक पूरा होटल लीज पर लेकर रैकेट संचालित हो रहा था। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल व एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर गोविंदपुरी स्थित होटल पर छापेमारी की।

इस दौरान होटल से ही रैकेट चलाने वाली उमा उर्फ पूजा निवासी दिल्ली समेत चार युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। एक युवक कनखल व एक ज्वालापुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि इन सभी से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें