मंगलौर (रुड़की ): मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मन्नाखेड़ी के जंगल में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा देखा। शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान मन्नाखेड़ी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक के रूप में हुई है, जो पास ही की एक फैक्ट्री में कार्यरत था। युवक का शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई है और लोग इस रहस्यमयी घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगा रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहन जांच की जा रही है। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक के मोबाइल फोन व अन्य निजी सामान की जांच भी की जा रही है।
गांव में घटना के बाद से माहौल गंभीर बना हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है जबकि ग्रामीणों में घटना को लेकर भय माहौल है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
