नई टिहरी- ड्रीम 11 क्रिकेट मैच खेलते समय चंबा के दिखोल गाँव निवासी धीरेंद्र रावत ने एक करोड़ रुपए का मालिक बन गए। घर वालों में खुशी का ठिकाना ना रहा। धीरेंद्र रावत लम्बे समय से ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर पैसे लगाते थे।
ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान मैच में खुली किस्मत

धीरेंद्र रावत ने बताया कि वह आज शुक्रवार को दोपहर शाम ऑस्ट्रेलिया Vs अफगानिस्तान मैच में अपना भाग्य आजमाया था। मैच खत्म होने के बाद उसके पास एक करोड रुपए जीतने का मैसेज आया। एक करोड़ रुपए जीतने से धीरेंद्र बेहद खुश है। उसने बताया कि उसके अकाउंट में 24 घंटे के भीतर लगभग 70 लाख रुपये आ जाएंंगे। करीब 30 लाख रुपये टैक्स के रूप में कटेंगे। गांव के युवक के एक करोड़ रुपये की जीतने की चर्चा पूरे गांव और जिले भर में हो रही है।
लंबे समय से कर रहे हैं प्रयास
धीरेंद्र रावत ने बताया कि साल 2018 से ही वह ड्रीम इलेवन एप पर टीम बना रहा है। इसमें उसने कई बार हजारों रुपये तक जीते और हारे भी हैं। बता दें कि धीरेंद्र रावत की चंंबा में दुकान है। उसे बचपन से ही पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी बहुत रुचि है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
