- दिन दहाड़े बाइक सवारों ने भरे बाजार युवक को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर।
रुद्रपुर (उधमसिंहनगर)- गुरुवार दोपहर को रुद्रपुर के मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पैदल जा रहे युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक पैर और कमर के नीचे लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली लगते ही वहीं गिर गया। फायरिंग करने वाले मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वहीं पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दिन दहाड़े हुई फायरिंग को लेकर लोगों में रोष है।
रुद्रपुर बाजार के अंदर दिन दहाड़े युवक पर बाइक सवारों द्वारा खुलेआम फायरिंग कर दी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर में गांधी पार्क स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में स्व. किशोरी लाल धीर धर्मशाला के पास नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। दिन दहाड़े हुई फायरिंग से बाजार में भगदड़ मच गई जिससे लोग इधर-उधर भागते नजर आए। घटना के बादफायरिंग करने वाले नकाबपोश भागने में सफल हो गए। घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर बताकर रेफर कर दिया गया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल का उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि युवक को दो गोली लगी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

