उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-यहां चलती बस के दो पहिए निकले, यात्रियों की अटकी सांसे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Kotdwar News: पहाड़ों में हादसे होने के बाद भी लोग जागरुक नहीं हो रहे। अब खबर कोटद्वार से है। गढ़वाल मोटर आनर्स यूनियन (जीएमओयू) के चालक-परिचालक की लापरवाही से 23 यात्रियों की जान बाल-बाल बची। हास्य के बाद सभी यात्री दहशत में दिखे।

जानकारी के अनुसार कोटद्वार से रिखणीखाल के लिए जा रही बस के एक तरफ के दोनों पहिए निकल गए। गनीमत यह रही कि बस पलटी नहीं। हादसे को देख यात्री के प्राण हलक अटक गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती

कोटद्वार से रिखणीखाल के लिए 23 सवारियां लेकर जीएमओयू की बस कोटद्वार से करीब 23 किलोमीटर आगे फतेहपुर के समीप बस में तकनीकी खराबी आ गई। ऐसे में बस चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर यात्रियों के लिए कंपनी से दूसरी बस मंगवा दी। दोपहर करीब दो बजे दूसरी बस फतेहपुर पहुंची और पहली बस की सवारियों को लेकर आगे बढ़ गई। तभी करीब एक किलोमीटर आगे अचानक बस के एक ओर से आगे-पीछे के दोनों पहिए निकल गए और बस एक ओर लटक गई। गनीमत रही कि बस सड़क में नहीं पलटी। नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग

इस घटना के बाद यात्रियों में दशहत मच गई। यात्री किसी तरह बस से बाहर निकल आए। इसके बाद यात्रियों ने कंपनी की बस से तौबा कर अलग-अलग मैक्स वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें