Uttarakashi News: आज यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जेल में बंद हाकम सिंह के तीन और भवनों को ध्वस्त किया गया। अब तक पांच भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी। उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे।
हाकम सिंह ने रिजॉर्ट समेत अन्य तीन भवन सरकारी भूमि पर बनाए थे। जिन्हें खाली करने के आदेश प्रशासन ने पहले ही जारी कर दिए थे। शनिवार को सिदरी गांव के पास बने भवनों को तोड़ने के लिए जब प्रशासन के बुलडोजर वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन प्रशासन ने अपना काम करते हुए बुलडोजर चलाकर भवनों को जमींदोज कर दिया। इस दौरान तीन भवनों में लगभग 50 कमरों सहित दो किचन व दो डाइनिंग हॉल ध्वस्त किए गए।
एसडीएम पुरोला जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि यदि उक्त भवन संबंधित पक्ष की भूमि पर बनाए गए हैं तो कोई कार्रवाई न की जाए और यदि सरकारी भूमि पर है तो इन्हें ध्वस्त कर ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से लिया जाए। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि भवनों को खाली करने के आदेश का पालन नहीं किया गया है। अब भवनों को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण का खर्चा भी संबंधित पक्ष से ही वसूला जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार 

