- रूद्रपुर पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर राजविंदर सिंह उर्फ राजू हत्याकाण्ड का किया खुलासा।
- आरोपी से हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद।
Rudrpur News-रूद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मामूली विवाद को लेकर अपने भतीजे की गोली मार कर हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में स्तेमाल तमंचा, दो कारतूस और एक खाली खोका सहित बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। विवाद बिजली की तार जोड़ने को लेकर हुआ था। आवेश में आ कर चाचा द्वारा भतीजे पर गोली चला दी। जिस कारण उसकी मौत हो गई।
दिनाँक 01/10/2023 को वादी तारा सिंह पुत्र स्वर्गीय धर्म सिंह निवास ग्राम रायपुर धाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर की तहरीर के आधार पर थाना हाजा मे मुकदमा अपराध संख्या- 545/2023 धारा 302/504 भा0द0वि० बनाम सुच्चा सिंह पुत्र स्व० धर्म सिंह निवासी ग्राम रायपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर अभियोग पंजीकृत किया गया हस्व आदेश उच्चाधिकारियो के विवेचना वरिउ0नि0 अर्जुन गिरी गोस्वामी को सुपुर्द की गयी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जिला ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में घटना मे संलिप्त व्यक्तियों की तुरन्त गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमो का गठन किया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर, श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया रुद्रपुर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदया रुद्रपुर के कुशल नेतृत्व में मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त सुच्चा सिंह पुत्र स्व0 धर्म सिंह निवासी रायपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह नगर को लंबाबड़ काशीपुर रोड़ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सुच्चा सिंह उपरोक्त के कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल डिस्कवर बरंग काला ग्रे रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06 AA- 7366 बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा मोटरसाइकिल का प्रयोग गोली चलाकर हत्या कर भागने में प्रयुक्त की गई है। अभियुक्त की निशांदेही पर ग्राम रायपुर से एक अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

बरामदगी का विवरण-
- एक मोटर साईकिल रजि0नं0 UK06AA 7366 डिस्कवर ।
- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 खोखा कारतूस 315 बोर |
अभियुक्त का नाम पता
सुच्चा सिंह पुत्र स्व0 धर्म सिंह निवासी ग्राम किरतपुर रुद्रपुर थाना रुद्रपुर जिला ऊधम सिंह उम्र 69 वर्ष


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे 
