हल्द्वानी- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती को आज दिनांक 02 अक्टूबर को सारथी फाउंडेशन समिति के कार्यालय विमल कुंज छोटी मुखानी में माल्यार्पण कर मनाया गया।
आज के कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत ने बापू के स्वच्छता अभियान को हर एक मनुष्य की सोच से जोड़ते हुए कहा की स्वच्छता सिर्फ और सिर्फ सोच से होती है यदि मनुष्य अपने मन में ठान ले की हमें एकल प्लास्टिक को नहीं अपनाना है तो धीरे धीरे यह हमारी जिंदगी से दूर होते जायेगा और समाज इससे होने वाली बिमारियों से बच सकेगा।
अपने संबोधन में संस्था की अध्यक्षा सुमित्रा प्रसाद ने बापू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा की बापू ने समाज को हर क्षेत्र में चाहे स्वच्छता हो, छुआ छूत हो उसे समाज से हटाने का कार्य किया,साथ ही खादी के प्रचार प्रसार के लिए भी कार्य किया।
अपने संबोधन में संस्था के संस्थापक सदस्य ज्ञानेंद्र जोशी ने कहा की देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने जब देश मैं गेहूं की कमी हुई तो स्वयं आगे बढ़ कर खेती के जरिए देश को आत्मनिर्भर बनाने का आहवान किया उसी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी उनके सपनों को स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।
अंत में सभी ने बापू के प्रसिद्ध भजन रघुपति राघव राजा राम,वैस्णव जन तो तेन कहिए,और बंदे मातरम गाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।
आज के कार्यक्रम में नवीन पंत,सुमित्रा प्रसाद,ज्ञानेंद्र जोशी,योगेश पांडे, गिरिश लोहनी, डॉ जाकिर हुसैन, दीक्षा पन्त पाण्डे,पूजा पंत,हेमा जोशी,तनुजा टकवाल,गीता बेलवाल,तारा बिष्ट,मंजू सनवाल,केतन जायसवाल,संतोष गौड़,सोना तिवारी,शीला राणा,रमा जोशी,कमला जोशी,बीना बिष्ट,भावना पांडे,बबिता तकवाल,वर्षा टंडन,नवीन शर्मा, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे
रामनगर : इस इलाके में पर्यटन गतिविधियों को हरी झंडी 
