- नेपाल कैसिनो जाने वालो पर पुलिस का शिकंजा।
Banbasa News- बनबसा के रास्ते नेपाल कैसीनो जाने वालों लोगो पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बनबसा कैनाल क्षेत्र में बाहरी क्षेत्र से आकर अवैध वाहन पार्किंग कर नेपाल कैसिनो में जाने वालों की वाहनों को क्रेन से उठाकर शारदा बैराज चौकी पर जप्त किया गया है।
गौरतलब है कि बनबसा क्षेत्र से लगे नेपाल क्षेत्र में संचालित कैसिनो में भारतीय क्षेत्र के हल्द्वानी, रुद्रपुर सितारगंज व सीमांत क्षेत्र इलाकों से लोग अपने वाहनों से आकर उन्हें जहां बनबसा कैनाल क्षेत्र में अवैध रूप से पार्क करते हैं। उसके बाद वह कैसीनो में जुआ खेलने नेपाल को जाते हैं। नेपाल कैसीनो के चलते कई भारतीय लोगों के परिवार बर्बाद होने के मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं। तमाम शिकायतों के बाद बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवान ने बनबसा कैनाल क्षेत्र के मैदान में अवैध रूप से पार्किंग किए वाहनों को जहां क्रेन से उठाकर शारदा बैराज चौकी में जमा किया है।
वही पुलिस नेपाल जाने वालों का डाटाबेस भी पुलिस तैयार कर रही है। जो कि लगातार बनबसा के रास्ते नेपाल को रोजाना आवागमन करते हैं। इसके साथ ही पुलिस ने बनबसा केनाल क्षेत्र में अवैध पार्किंग करने वालों को सख्त चेतावनी जारी कर दी गई हैं। चेतावनी के बाद भी जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों को केनाल क्षेत्र में अवैध रूप से पार्किंग किया है। उन वाहनों को पुलिस टीम ने क्रेन से उठा शारदा बैराज चौकी में जप्त किया गया है।
साथ ही नेपाल कैसीनो जाने वालों का डाटा भी पुलिस तैयार कर रही है ।ताकि कैसिनो जाने को रोजाना नेपाल जाने वाले भारतीय पर शिकंजा कसा जा सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

