हल्द्वानी- हल्दूचौड़ क्षेत्र निवासी नवविवाहिता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता रमेश चन्द्र जोशी ग्राम- हरिनगर हरिपुर नायक ऊँचापुल हल्द्वानी निवासी ने स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी देते हुए कहा कि उसकी पुत्री चरित्रा उम्र 23 वर्ष का विवाह 11 दिसम्बर 2020 को कमलेश काण्डपाल पुत्र श्री हरीश चन्द्र काण्डपाल निवासी राम तुलारामपुर पो हल्दूचौड़ के साथ हुवा।
उनके द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया कि अपनी पुत्री के विवाह मे मेरे द्वारा(1500000) पन्द्रह लाख सा खर्च किये गये थे, जिसमे (6 लाख नगद, विवाह समारोह में एक स्कूटी, लैपटाप व अन्य दिया है। एवं विटिया की बचत पासबुक जिसमे 400000) चार लाख का जमा है। छः माह से मेरी पुत्री को उसका पति कमलेश काण्डपाल ससुर, दादी सास एवं सास दहेज को लेकर अत्यधिक दबाव बना रहे थे, जिसके फलस्वरुप मेरी पुत्री ने कल दि0 04-11-2022 की रात्री लगभग 8 बजे जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। जिसका मुझे विश्वास नहीं है खाया या खिलवाया गया।
मुझे रात्री 10.20 पर काल करके अवगत कराया गया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है। जोकि मुझे मृत्यु होने के उपरान्त अवगत कराया गया है। पीड़ित पिता ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले में धारा 304 बी के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
