चमोली/ जोशीमठ- जोशीमठ में भू-धंसाव की समस्या विकराल होती जा रही है। स्थानीय लोग एटीपीसी के सुरंग निर्माण और सड़क निर्माण केकार्यों को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। जिला प्रशासन ने भी आपदा एक्ट लागू करते हुए जोशीमठ क्षेत्र मे किसी भी तरह के निर्माण कार्यों पर अगले आदेशों तक फौरन रोक लगा दी है। एनटीपीसी को तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना और बीआरओ को हेलंग सड़क मार्ग निर्माण रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।
जोशीमठ में भूधंसाव से 600 से ज्यादा परिवार संकट में हैं। सड़कें धंस रही हैं, बाजार, मंदिर, सब जगह संकट है। एनटीपीसी के बांध के लिए जो सुरंग निर्माण मे विस्फोट इस त्रासदी का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अनियंत्रित विकास और बांध की सुरंग का निर्माण कार्य इसके लिए जिम्मेदार है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे पर चक्काजाम किया और बाजार पूरी तरह से बंद रहा।

लोगों के आक्रोश के बाद प्रशासन ने बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग बाईपास मार्ग के निर्माण कार्य को तत्काल रोकने के लिए बीआरओ को निर्देशित किया है। क्षेत्र में आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 33 एव 34 के तहत एनटीपीसी को तपोवन विष्णुगाड़ परियोजना के निर्माण कार्यों पर भी फौरन रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा नगर पालिका क्षेत्र में अन्य सभी तरह के निर्मांण कार्यों पर फौरन रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानो पर शरण देने के लिए भी कमर कस ली है। एनटीपीसी को प्रभावित परिवारों के लिए जोशीमठ के सुरक्षित स्थानों में 2000 प्री फेब्रीकेट हट्स बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी को भी प्रभावित लोगों के लिए तत्काल 2000 प्री फेब्रिकेटेड हट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों को राहत पहुंचाने औऱ सुरक्षित स्थानो पर शरण देने के लिए प्रशासन ने स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, कंपनियों के दफ्तरों को अधिग्रहित करना शुरू कर दिया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 