चमोली/जोशीमठ- हल्द्वानी के बनभूलपुरा का रेलवे का प्रकरण राष्ट्रीय फलक पर पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहा लेकिन अब वहां सुप्रीम कोर्ट ने लोगों को राहत दी है इस बीच पहाड़ के खूबसूरत जगह जोशीमठ पर भी संकट के बादल आ खड़े हुए हैं यहां भूधसाव ने दर्जनों परिवारों को बेघर होने पर मजबूर कर दिया है । सोशल मीडिया पर भी अब तक बनभूलपुरा के पक्ष में आवाज उठाने वाले लोगों को जोशीमठ के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की जा रही है दरअसल जोशीमठ में भू धसाव की वजह से दर्जनों परिवारों में रह रहे लोगों के ऊपर संकट खड़ा हो गया है कई परिवारों को शिफ्ट करने की नौबत आई है।

वही जोशीमठ मे लगातार हो रहे भूधसाव को देखते हुए जोशीमठ की जनता ने अपने राष्ट्रीय राजमार्ग मे चक्काजाम लगा कर व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बता दे कि जोशीमठ मे लगातार भूधसाव होने के चलते लोगो के मकानों मे दरार आने से लोग डर के साये मे जीने को मजबूर है।

आक्रोशित लोगों ने टीसीपी के पास चक्काजाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रभावितों की सभी मांगे पूरी की जाय। जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नही करती है। तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। और जब तक प्रशासन से सकारात्मक जबाब लिखित रूप से नही मिलता है। तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
