Dehradun News: इन दिनों हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का खुमार चढ़ा हुआ है। ऐसे में लगातार स्टार प्रचारक हिमाचल में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे है। उत्तराखंड से भी कई भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रचार को हवा देने के लिए हिमाचल जाएंगे। यहां सीएम धामी कीद उनकी तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं होंगी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हिमाचल में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी।
गौरतलब है कि हिमाचल विधानसभा 2022 में चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने सीएम धामी को भी स्टार प्रचारक बनाया है। आज सुबह 10 बजे चैपाल में जनसभा करेंगे। यहां से वह सिरमौर जिले की पच्छाद विस सीट पर पार्टी प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद नारग में उनकी दोपहर 12 बजे जनसभा होगी। यहां से वह पांवटा साहिब के लिए उड़ेंगे। अपराह्न दो बजे उनकी रामलीला मैदान में जनसभा होगी।
हिमाचल प्रदेश की 19 विधानसभा सीटों का जिम्मा उत्तराखंड भाजपा को सौंपा गया है। ये सभी सीटें उत्तराखंड की सीमा से जुड़े संसदीय क्षेत्रों में आती हैं। चुनाव प्रचार और चुनाव प्रबंधन के मोर्चे पर पार्टी अब तक 39 नेताओं को उतार चुकी है। दो दिन पूर्व ही 20 और नेताओं जिनमें मंत्री, सांसद व विधायक व प्रदेश पदाधिकारी शामिल है उनको चुनाव प्रचार के मोर्चे पर उतारा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौत
उत्तराखंड: देहरादून में ‘मन की बात’ कार्यक्रम, सीएम धामी ने बताई इसकी खासियत
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में बनेंगे आधुनिक आवास
सीएम धामी ने दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं, शांति और सदाचार का दिया संदेश
उत्तराखंड: बिल नहीं भरा तो कटा कनेक्शन! अस्पताल से लेकर स्ट्रीट लाइट तक कार्रवाई
उत्तराखंड: ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, एसएसपी ने किया उपनिरीक्षक निलंबित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक 

