Kichha News: उत्तराखंड का ऊधम सिंह नगर जिले अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। अब किच्छा में दो दिनों से लापता युवक का शव गौला नदी किनारे मिला है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई थी और शव गौला नदी में फेंका गया है। युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शम्भू पुत्र सुशील दफादार निवासी रेलवे कॉलोनी वार्ड नंबर 6 बंडीया किच्छा जंगल से लकड़ी एकत्र कर अपने परिवार की गुजर बसर करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी वह घर से निकला था। शाम को जब घर लौट कर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन शम्भू का कही पता नहीं चल पाया।

आज सुबह जब उसका भाई रवि खोजबीन करते हुए जंगल मंे घूम रहा था तो शव गौला नदी के किनारे मिल गया। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान है। साथ ही चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर छानबीन शुरू की।
इसके कुछ समय बाद वारदात वाली जगह डाग स्क्वाड भी पहुंच गया। मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेंगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 
