PITHORAGARH NEWS- पहाड़ों में लगातार हादसे बढ़ते जा रहे है। अब हल्द्वानी से पिथौरागढ़ को जा रही एक स्विफ्ट कार गुरना के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पिथौरागढ़ के दो चचेरे व्यापारी भाइयों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार तीसरा युवक लापता बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस राजस्व कर्मियों के साथ स्वयं जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की कशमोकश के बाद शवों को खाई से निकाला गया। फिलहाल लापता युवक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार बीसाबजेड़ गांव निवासी दो व्यापारियों को पिथौरागढ़ लौटना था। करीब ढाई घंटे के भीतर उन्हें पिथौरागढ़ पहुंच जाना था, लेकिन वे पिथौरागढ़ नहीं पहुंचे। रास्ते में उनकी बातचीत परिजनों से भी हुई। लेकिन इसके बाद बात नहीं हुई तो परिजनों ने फिर फोन लगाये। दोनों के फोन नहीं मिले। इसके बाद परिजनों नेे गूगल से लोकेशन पता की तो गुरना के आस लोकेशन मिली।
ऐसे में किसी अनहोनी की आशंका से परिजनों ने करीब एक बजे इसकी सूचना प्रशासन को दी और स्वयं मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। सूचना के बाद एसडीआर एफ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद गहरी खाई में खोजबीन शुरू हुई तो व्यापारी नीरज सौन और उनके चचेरे भाई धीरज सौन के शव गहरी खाई में पड़े मिले। मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि कार में उनके साथ उनका भांजा सुरेश निवासी घिंघरानी भी था। देर रात तक खोजबीन के बाद भी सुरेश का पता नहीं लगा। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गहरी खाई में कार दिखाई दी। लापता सुरेश की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित
उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी 

