रुद्रपुर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत रुद्रपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां खाना बनाते हुए किचन के गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली जिससे पिता-पुत्र की मौत हुई है जबकि पत्नी सदमे में चले गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग गयी जिसमें पिता और दो वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गयी। जबकि पत्नी सदमे में चले गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर फायर व पुलिस कर्मी पहुँचे। वही शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई । सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार पीलीभीत हाल ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी 30 वर्षीय केदार सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह यहाँ अपनी पत्नी नेहा और अपने 2 वर्षीय बच्चे वंश के साथ रहता था।
सोमवार देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर पहुँचा तो खाना बनाने के लिए वह रसोई गैस का सिलेंडर लगाकर आग जला रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और उससे कमरे में गैस फैलकर आग लग गयी। जिससे केदार व उसका दो साल का बेटा वंश कमरे में ही फंस गए। जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। वही पत्नी सदमे में चले गई है जिसको अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
घटना के समय उसकी पत्नी नेहा कमरे के बाहर आंगन में थी, जो आग लगने पर घबरा कर कमरे की तरफ भागी। लेकिन आग की लपटों में पति बच्चो को देख बेहोश हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगो ने नेहा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुँच गयी और दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भेजा, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों में जुटी हुई
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
