उत्तराखंड :(बड़ी खबर) यहां पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विजिलेंस विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहसील कालसी, जनपद देहरादून में तैनात पटवारी गुलशन हैदर को ₹2000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया

विजिलेंस को शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके चचेरे भाइयों द्वारा मूल निवास और जाति प्रमाणपत्र के लिए किए गए ऑनलाइन आवेदन को अस्वीकृत कर दिया गया है। जब उसने पटवारी से फोन पर संपर्क किया, तो गुलशन हैदर ने प्रमाणपत्र स्वीकृत करने के बदले ₹2000 की रिश्वत मांगी और उसे 26 मई को तहसील कार्यालय में दस्तावेजों के साथ बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु

शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत तहसील कालसी के एक निजी कक्ष में गुलशन हैदर को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव

फिलहाल आरोपी पटवारी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम की इस सफल कार्रवाई की सराहना करते हुए उन्हें नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें