Haridwar News- हरिद्वार में आगामी 18 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टैलीकॉलर, और बैंकिंग सेक्टर समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार लिया जायेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की और से 11 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया गया था, लेकिन इसमें अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही, इसके बाद एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिला सेवा योजन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि 18 अक्तूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में फिर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से विभिन्न पदों जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलीकॉलर, बैंकिंग सेक्टर के लिए नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लिया जाएगा। कुल 100 पदों पर भर्ती होगी।
चयनित अभ्यर्थी को 72 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण फाउंडेशन के राज्य कार्यालय देहरादून में दिया जाएगा। शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 12वीं तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। अभ्यर्थी का उत्तराखंड सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण होने के साथ-साथ भारत सरकार के एन.सी.एस पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा 

