Champawat News- उत्तराखंड के चंपावत जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया यहां टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में देर रात चल्थी के पास सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार युवक को पिक अप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार व्यक्ति टनकपुर से चंपावत की ओर आ रहा था। घटना के बाद से पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंयूडा चंपावत निवासी 27 वर्षीय कमल भट्ट अपनी स्कूटी से चंपावत लौट रहे थे। इस दौरान एक पिक अप वाहन जो टनकपुर की ओर जा रहा था उसने कमल को जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी से आ रहे कमल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट अपनी टीम के बाद घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप वाहन को सीज कर दिया, चालक की तलाश की जा रही है। वहीं मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

