Ramnagar News- उत्तराखंड के रामनगर से एक दुखद खबर सामने आ रही है कि यहां घर से रामलीला देखने की बात कह कर गए इंटरमीडिएट के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, छात्र की लाश गांव से कुछ दूर जंगल में एक नाले में पड़ी मिली। शुरुआती दौर में यह बताया जा रहा है कि मौत की वजह करंट से हुई है जबकि लाश को घसीटने के निशान भी मिले हैं जिसे ग्रामीण हत्या बता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक गांधीनगर निवासी 17 वर्षीय नितिन कुमार पुत्र सुभाष चंद्र राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मालधन में 12वीं की कक्षा में पढ़ता था, शुक्रवार को ही गांव में हो रही रामलीला में रामलीला देखने जाने की बात कहकर वह घर से निकला था, वही है सुबह तक जब नितिन की कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन की। जिसके बाद ढूंढ खोज में गांव के ही पास जंगल में शव मिलने की सूचना मिली।
फिलहाल पुलिस का शक करंट लगने से मौत होने का है, जिस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने खेत स्वामी से पूछताछ भी शुरू कर दी है । सीईओ वजीर भाकुनी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खेत में लगाए गए करंट से छात्र की मौत हुई है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

