देहरादून- उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए जनपद स्त्री मौसम की चेतावनी जारी की गई है पिछले 3 दिनों से राज्य में जिस तरह बरसात हो रही है उससे पहले ही हालात बेहद खराब हो चुके हैं ऐसे में मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है जिससे साफ हो गया है कि अभी मानसून की विदाई में कुछ समय और बाकी है। मौसम विभाग की जनपद स्तरीय चेतावनी के मुताबिक 10 अक्टूबर यानी आज देहरादून पौड़ी जिले में भारी बारिश होने की संभावना है तथा नैनीताल और चंपावत जिले में ऑरेंज अलर्ट है जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी है।

इसके अलावा 11 अक्टूबर को येलो अलर्ट जारी किया है जिसमें राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने और तीव्र बौछारें होने की संभावना है। इसी तरह का मौसम 12 अक्टूबर को भी रहेगा तात्कालिक मौसम के पूर्वानुमान में 13 अक्टूबर से बरसात से निजात मिलने की उम्मीद है यानी मानसून की विदाई तय मानी जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

