उधम सिंह नगर- अवैध खनन, परिवहन और भंडारण की गंभीर शिकायतों के संबंध में शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में आज एस एल पैट्रिक, निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई की अगुवाई में जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में स्टोन केसर व स्क्रीनिंग प्लांटों में आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें बाजपुर क्षेत्र के 06 स्टोन क्रेशर एवं स्क्रीनिंग प्लांट्स की जांच की गई, जिसमें से बालाजी स्क्रीन प्लांट गोबरा, आशा स्टोन केसर वेदखड़ी, राघव स्क्रीनिंग प्लांट गोबरा, एलएसी स्टोन केसर गोबरा व शिवा स्टोन केसर वेदखडी के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पाया गया कि इन प्लांटों के द्वारा रात्रि में अवैध रूप से उप खनिज खरीदा जा रहा था। निरीक्षण जांच के दौरान संबंधित प्लांटों की उपरोक्त कमियों को देखते हुए 03 स्टोन केसर व 02 स्क्रीनिंग प्लांटों को सीज कर उनके ई रवनना पोर्टल को तत्काल तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया, ताकि उप खनिजों का क्रय विक्रय न हो सके। विभागीय स्तर से इन सभी प्लांटों के भंडारित उप खनिज की पैमाइश की जा रही है।
आज खनन विभाग के स्तर से की गई इस बड़ी कार्रवाई के औचक निरीक्षण व जांच दल में विभाग के अपर निदेशक श्री राजपाल लेघा, उप जिलाधिकारी बाजपुर श्री राकेश तिवारी, उप निदेशक व जिला खान अधिकारी उधम सिंह नगर श्री दिनेश कुमार, तहसीलदार बाजपुर, सर्वेयर श्री विनोद लाल सहित राजस्व व खनन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। अपर निदेशक भूतत्व खनिकर्म इकाई श्री राजपाल लेघा द्वारा बताया गया है कि जनपद उधम सिंह नगर मे छापेमारी का यह सघन अभियान कल दिनांक 6 जनवरी 2023 को भी जारी रहेगा।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

