Ramnagar News: सुबह-सुबह रामनगर में गोली कांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव पुलिस को सुबह सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अस्पताल पहुंचे युवक के परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर हंगामा किया। भारी भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
चोरपानी रोड पर पुलिस को एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की तो शव 27 वर्षीय अरविंद उर्फ पप्पी सागर पुत्र छत्रपाल निवासी लूटाबढ़ का निकला। पुलिस शव को रामनगर का अस्पताल लेकर पहुंची, जहां युवक के परिजनों ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
इधर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया है कि युवक को दो गोली लगी हुई थीं। लोगों का कहना है कि उन्होंने तड़के तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनी थी। बताया कि सुबह पांच बजे सड़क पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों में अब मोबाइल के उपयोग पर होगी सख्ती
उत्तराखंड : यहां बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित
देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर लगाई रोक
उत्तराखंड के स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र तय
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया 

