हरिद्वार- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सोमवार को आम जन को डेंगू के प्रति सतर्क व जागरूक करने की दृष्टि से विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा लोगों को डेंगू के प्रति सर्तक व जागरूक करते हुये स्वयं श्रवण नाथ नगर आदि में होटल व घरो पर लार्वा होने की जाँच की, जिसमें जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक होटल के 04 कूलरों एवं 02-गमलो में डेंगू का लार्वा मिलने के साथ ही जगजीतपुर क्षेत्र में भी 02 मटको में डेंगू का लार्वा पाया गया, जिसको मौके पर ही उपस्थित टीम ने नष्ट करने की कार्रवाई की तथा सम्बन्धित के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 2000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य के लिये चेतावनी भी दी गयी।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने आम जन को जागरूक किये जाने हेतु नगर निगम हरिद्वार द्वारा आयोजित जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत कीटनाशको के छिडकाव एवं फोगिंग कार्य हेतु पांच स्प्रे टैंकर, 05 फॉगिंग मशीन तथा 10 फोन्टाना मशीनों को हरी झण्डी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों के लिये रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के दौरान ही अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर निगम हरिद्वार को छह जोनों में बांटकर 101 फोगिंग मशीन तथा 02-02 फोन्टाना स्प्रे मशीन भी प्रत्येक जोन में भेजी जाये, जिसे निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने सम्बन्धित जोन में इन्हें तुरन्त रवाना कर दिया।
निरीक्षण व डेंगू के खिलाफ अभियान के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री प्रेमलाल, डिप्टी कलक्टर हरिद्वार श्री मनीष सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम श्री दयानन्द सरस्वती, ए०सी०एम०ओ० डा0 आर0के0 सिंह, डा0 तरूण मिश्रा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार, श्री विकास चौधरी, श्री श्रीकान्त, श्री संजय शर्मा, श्री धीरेन्द्र सेमवाल, श्री मनोज, श्री अर्जून, श्री सुनीत, श्री विकास छाछर व श्री सुनील सफाई निरीक्षक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
…………………..


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



HNBGU में खाली सीटों पर प्रवेश शुरू, NCET-2026 अभ्यर्थी 19 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड: दहेज में मांगे 2 लाख! विवाद बढ़ा तो पति ने तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाला
उत्तराखंड: पिस्टल से फायरिंग करना दूल्हे को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुआ केस
HeavyRainAlert_बारिश का असर, गौला-कोसी-नंधौर पर नजर_ ये रास्ते बंद..
उत्तराखंड में जुटे दुनिया भर के स्केटर्स, CM धामी ने एशियन ओपन ट्रॉफी का किया आगाज
उत्तराखंड में यहां जाम का ऐसा असर कि रेलवे फाटक भी नहीं हो सका बंद, 30 मिनट तक ट्रैक पर रुकी पैसेंजर ट्रेन
उत्तराखंड: हादसा या हत्या? कार में मिली टेंट कारोबारी की लाश, सिर-गले पर चोट के निशान से मचा हड़कंप
देहरादून:(बड़ी खबर) BJP की राष्ट्रीय टीम में तीरथ रावत को मिली जगह, बनाया गया ….
हल्द्वानी: संस्कृति संरक्षण के लिए पंजाबी समाज का एकजुट होना जरूरी: शिव अरोरा
उत्तराखंड : बीजेपी ऑफिस ‘अपनों’ ने ही खोला ‘मोर्चा’, कैबिनेट मंत्री से जताई नाराजगी, जानिये पूरा मामला 
