देहरादून– राज्य स्थापना दिवस पर हाई अलर्ट और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के पहरे के बीच बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वेल्स के शोरूम में दिनदहाड़े डकैती को अंजाम दे डाला।
चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और एक बाहर खड़ा हो गया। बदमाशों ने शोरूम में गार्ड समेत 11 कर्मचारियों और चार ग्राहकों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और 20 करोड़ से ज्यादा के आभूषण लूट लिए। बेखौफ बदमाशों ने वहां इत्मिनान से 25 मिनट तक लूटपाट की फिर भरे बाजार दो बाइक से भाग गए। पुलिस ने जब तक नाकेबंदी की, तब तक बदमाश पुलिस की पहुंच से दूर निकल गए। राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ
स्कूल के सामने रिलायंस ज्वेल्स नाम से शोरूम है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक की जाने वाली व्यस्त गली है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर जेवरात सजा ही रहे थे, मौके पर पहले से चार ग्राहक थे। करीब 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये भी ग्राहक हैं, उन्होंने नमस्कार किया। गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ लिख रहे थे। एक बदमाश ने उनकी कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों कोपिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा। उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जल्दी इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के हाथ प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से बांध दिए। सभी को रिसेप्शन काउंटर के पास नीचे बैठा दिया। इसी बीच दो बदमाशों ने वहां से जेवरात समेटने शुरू कर दिए। तीनों महिला कर्मचारियों को जल्दी जेवरात निकालने को कहा। घबराई कर्मचारियों ने अलमारियों से जेवरात काउंटर पर रखने शुरू कर दिए। एक बदमाश ने इन्हें बैग में भरना शुरू किया। इसी बीच एक बदमाश ने हाथ बंधे सभी कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में बंद कर दिया। एक बदमाश बाहर खड़ा शोरूम के आसपास की
घटना हमारे लिए चुनौती चार टीमें खुलासे में जुटीं
घटना को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शोरूम से फिंगर प्रिंट्स जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। घटना में इस्तेमाल दो बाइक सहसपुर से मिल गई हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा। अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून
मुकदमा दर्ज
रिलायंस ज्वेल्स शेरूम के मैनेजर सौरभ अग्रवाल की तरफ से केस दर्ज करा दिया गया है। बताया गया है कि एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर डकैती की धारा में केस दर्ज किया गया है।
।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू 
