Paudi/Tihari मंगलवार की रात पौड़ी और टिहरी में दो अलग अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति लापता है। पौड़ी जिले में गुमखाल- सारी मोटरमार्ग पर कार खाई में गिरने से पूर्व ग्राम प्रधान समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि एक लापता है। लापता व्यक्ति की गहरी खाई में तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जयहरीखाल प्रखंड ग्राम देवडाली निवासी पूर्व ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह अपने पुत्र अतुल व दो ग्रामीणों दिनेश सिंह और कमल सिंह के साथ गुमखाल बाजार से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गुमखाल से करीब एक किमी आगे उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
भारी वर्षा के बीच करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस को खाई में कार मिली। चंद्रमोहन का शव कार में था, जबकि अन्य दो के शव कार से कुछ दूरी पर मिले। चौथे व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ लगातार सर्चिंग कर रही है। उधर मंगलवार शाम को टिहरी में मसूरी सुवाखोली मार्ग पर उत्तरकाशी जा रही एक कार 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
