मंत्रिमंडल में 8 बिंदुओं पर हुई चर्चा
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई इस बैठक में आठ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है। मंत्रिमंडल की बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहे और मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने दी।
बाइट- बंशीधर तिवारी, अपर सचिव मुख्यमंत्री
कैबिनेट के निर्णय
- स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए स्थानांतरण की सुविधा: स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिनकी सेवा 5 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे आपसी सहमति से जिलों में स्थानांतरण का लाभ ले सकते हैं।
- राजस्व विभाग में भूमि अर्जन की नई व्यवस्था: राजस्व विभाग में आपसी समझौते से भूमि अर्जन की नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे भूमि अर्जन की प्रक्रिया आसान होगी।
- जनजातियों कल्याण विभाग में पदों का सृजन: जनजातियों कल्याण विभाग में पदों के सृजन को अनुमति दी गई है और पूर्व की नियमावली में संशोधन किया गया है।
- भू जल के दोहन को नियंत्रित करने के लिए नियमावली: भू जल के दोहन को नियंत्रित करने के लिए नियमावली बनाई गई है और व्यवसायिक उपयोग की दरें निर्धारित की गई हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 5 हजार रु होगी।
- जी आर डी उत्तराखंड विश्वविद्यालय को अनुमति: जी आर डी उत्तराखंड विश्वविद्यालय को अनुमति दी गई है, जिससे विश्वविद्यालय को अपने शैक्षिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
- चिन्यालीसौड़ और गोचर हवाई पट्टी का हस्तांतरण: चिन्यालीसौड़ और गोचर हवाई पट्टी को रक्षा मंत्रालय को हस्तांतरित किया जाएगा, जिससे इन हवाई पट्टियों का उपयोग रक्षा उद्देश्यों के लिए किया जा सकेगा।
- उद्यम सिंह नगर की पराग फर्म की भूमि का उपयोग: उद्यम सिंह नगर की पराग फर्म की भूमि को सिडकुल को दी गई थी और अब सिडकुल अपनी जमीन को सब लीज कर सकेगा।
- ग्रीन हाइड्रोजन के तहत नीति को मंजूरी: ग्रीन हाइड्रोजन के तहत नीति को मंजूरी दी गई है और सब्सिडी पर कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्य सचिव कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

