Dehradun News- उत्तराखंड में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले चिंताजनक बनते जा रहे हैं इसी बीच राजधानी देहरादून से ऐसा ही एक और मामला सामने आ रहा है यहां किराए में रहने वाले युवक ने मकान मालिक की बेटी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाया और 6 माह तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद वह फरार हो गया आरोपी मुजफ्फरनगर का रहने का रहने वाला है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैंट कोतवाल संर्पूणानंद गैरोला के अनुसार, युवती ने तहरीर में बताया कि आर्यन निवासी गांव बसेड़ा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश सितंबर 2022 में आइलेट्स की तैयारी करने के लिए देहरादून आया था। आर्यन ने युवती के भाई से कमरा किराये पर लिया। धीरे-धीरे युवती की आर्यन से नजदीकियां बढ़ गईं। उसने युवती से शादी करने की बात कही। इस बीच एक दिन जब वह घर में अकेली थी तो आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद युवती के भाई ने मैसेज भेजा कि आर्यन के पिता रिश्ता लेकर घर आए हैं और दोनों को घर बुलाया गया। चार मार्च की शाम को आर्यन ने फोन करके युवती को सपरिवार शिमला बाईपास स्थित होटल में बुलाया। शादी की बात कहने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आर्यन ने फोन स्विच आफ कर दिया। इंस्पेक्टर गैरोला ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

