हल्द्वानी – प्रदेश में पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत 168 कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस पर कर्मचारियों ने बैठक कर नाराजगी जताई है।
राज्यकर विभाग में तैनात 31 उपनल कर्मियों को भी हटा दिया गया है। ये कर्मचारी अलग- अलग जिलों में तैनात थे। इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर की ओर से क्षेत्रीय प्रोजेक्ट ऑफिसर इंचार्ज उपनल को भेजे पत्र में उपनल के माध्यम से कार्योजित डाटा एंट्री ऑपरेटर को एक मार्च से विभाग को वापस भेजने की बात कही है।
दरअसल, उपनल की ओर से प्रत्येक विभाग में अस्थायी संविदा कर्मचारी रखे गए हैं। हर साल सरकार की ओर से संविदा कर्मियों का एक-एक साल के लिए नवीनीकरण किया जाता है, लेकिन इस बार नवीनीकरण जारी नहीं किया गया। राज्य कर विभाग के अंतर्गत 135 रिक्त पदों पर कनिष्ठ सहायक के सीधी भर्ती होने के कारण अब इन कर्मियों को विभाग से हटा दिया है। अल्मोड़ा, वागेश्वर, पिथौरागढ़ के अलावा हल्द्वानी, टनकपुर में कार्यरत कर्मचारियों में कई 2008 से काम कर रहे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

