- पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश का दौर जारी आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी
देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। जहां पहाड़ों पर जमकर बर्फवारी हुई, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश होती रही। कई जगह ओले भी गिरे। इससे ठंड बढ़ गई।
गढ़वाल मंडल के चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होती रही। वहीं निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिले में भी बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ ही पर्यटन स्थल रूपकुंड, ब्रह्मताल, द्वितीय केदार मद्द्महेश्वर, तृतीय केदार – तुंगनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी के साथ ही रुद्रनाथ, नीती व माणा घाटी में जमकर बर्फबारी हुई।
मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के आठ जिलों में रविवार को भी मौसम खराब रहने के आसार बताए हैं। इन जिलों में देहरादून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, हरिद्वार हैं। जिनमें बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। नई टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल
उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 
