- हरकी पैड़ी क्षेत्र से 3 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में हरिद्वार पुलिस ने यूपी के बागपत शामली से आरोपी को किया गिरफ्तार।
हरिद्वार– धर्मनगरी हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र से 3 साल की बच्ची के अपहरण के मामले में हरिद्वार पुलिस ने यूपी के बागपत शामली आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण इसलिए किया था ताकि वह बच्ची से भीख मंगवा सके।
गौरतलब है कि 30 मार्च को हरकी पैड़ी के नाई घाट से 3 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने 1 अप्रैल को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई थी की बच्ची को एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति अपने कंधे पर बिठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया था। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम बनाकर अलग-अलग राज्यों में रवाना कर दी थी।
हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने बताया एक 1 अप्रैल के दिन महेंद्र पुत्र यादराम द्वारा एक सूचना पुलिस को दी गई थी वह अपने बच्चें का मुंडन कराने यहाँ आए थे इसमें उनकी तीन वर्ष की बच्ची जो गुम हो गई थी उसके संबंध में पुलिस के द्वारा लगातार हम प्रयास कर रहे थे अपहरण का मुकदमा पुलिस के द्वारा इसमें कायम कराया गया था। और लगातार सीसीटीवी फुटेज का लगातार हम लोगों के द्वारा अवलोकन किया गया। कल इस संबंध में एक व्यक्ति की अरेस्टिंग की गई है सुरेंद्र नाम के जो इसको यहां से भीख मांगने के लिए इस बच्ची से भिक्षावर्ती के लिए उसको बागपत ले जाया गया था पुलिस के द्वारा जो आरोपी है उसको पकड़ लिया गया है उसके खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा कायम करके अरेस्टिंग करके जेल भेज दिया गया और जो बच्ची है उसको सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंप दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 
