Uttrakhand News: उत्तराखंड से लगातार प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब शनिवार को देहरादून के सरस्वती सोनी मार्ग निवासी उज्ज्वल डोभाल भारतीय सैन्य अकादमी से सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर बतौर अफसर थलसेना में शामिल हो गया है। उज्ज्वल के पिता राकेश डोभाल वरिष्ठ पत्रकार हैं। जबकि मां अंजु डोभाल गृहणी हैं। उज्जवल के बड़े भाई उदित डोभाल एमबीए करने के बाद आस्ट्रेलिया में एक मल्टी नेशनल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं।
बता दे कि दादा स्व वीके डोभाल पशुपालन विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। 12वीं उर्तीण करने के बाद उज्ज्वल ने दिल्ली विवि में कंप्यूटर साइंस ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद कानून की पढ़ाई करने के लिए दाखिला लिया, लेकिन प्राथमिकता थी सैन्य अधिकारी बनना। इसी दौरान उनका चयन वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर के साथ ही सीडीएस में भी हुआ।
अखिल भारतीय स्तर पर सीडीएस में उज्ज्वल की नौवीं रैकिंग आई थी। आईएमए में सालभर का सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आज वह पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बन गया है। उनके दोस्त बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने वीडियो काल कर उन्हे बधाई दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

